देश का एक प्रमुख टीवी चैनल desh ka pramukh tv channel
देश का एक प्रमुख टीवी चैनल
देश का एक प्रमुख टीवी चैनल: यहाँ आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि मोदी जी इस देश के ऐसे पहले प्रधानमन्त्री बन गए हैं जिनके कार्यकाल में मंगल पर पानी मिला है …. !!!
एक प्रमुख न्यूज एंकर : इस वक़्त मैं मंगल पर हूँ और जैसा कि यहाँ मैं देख पा रहा हूँ ये दरअसल एक स्विमिंग पूल है, जो ललित मोदी का है, जो अपनी पत्नी के इलाज के लिए पेरिस हिल्टन के साथ यहाँ आये हुए हैं.
फेसबुकिया भक्त : … देख लो, इसे कहते हैं अच्छे दिन …. तुम लोग साले दाल की मंहगाई का रोना ही रोते रहना, बस !
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने घोषणा की कि उन्होंने मंगल ग्रह पर पानी खोज निकाला है। अब इस घटना पर हमारे देश की राजनीति में कैसी प्रतिक्रियाएं हुईं, जरा देखिए।
भारत के सबसे प्रमुख नेता : मितरों … 60 साल हो गए देश आज़ाद हुए, आज तक पानी मिला क्या ? (जनता – नहीं मिला …) तो अब मंगल ग्रह पर पानी मिलने के बाद मैं आप सबसे पूछना चाहता हूँ कि …
आपको बुध पर पानी चाहिए कि नही चाहिए ?… (जनता – चाहिए …)
आपको शुक्र पर पानी चाहिए कि नहीं चाहिए ?… (जनता – चाहिए…)
आपको शनि पर पानी चाहिए कि नहीं चाहिए ?… (जनता – चाहिए …)
तो आपसे मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि इस बिहार चुनाव में मुझे अपना आशीर्वाद दीजिये और हमारी सरकार बनवाइए...
देश के सबसे चुटकुटा बनने वाले नेता : पानी … पानी क्या होता है ? …. आज मैं आपको बताता हूँ कि पानी क्या होता है ? …. पानी, दरअसल पानी होता है … ये जो मंगल ग्रह का पानी है, वो किसानों और मजदूरों का पानी है …. गरीबों का पानी है, और ये सूटबूट की सरकार …। ये सरकार … उस पानी को उद्योगपतियों को देना चाहती है…. लेकिन मैं आपको ये बताने आया हूँ कि हम ऐसा होने नहीं देंगे …।
सोशल मीडिया के बादशाह नेता : मंगल पर पानी ढूँढने के लिए मैं वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं लेकिन ये केंद्र की सरकार … पानी का कंट्रोल अपने हाथों में रखना चाहती है, दिल्ली की चुनी हुई सरकार को पानी से दूर रखना चाहती है …।
इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले मुस्लिम नेता
इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले मुस्लिम नेता : कोई ये न समझे कि मंगल के पानी पर सिर्फ किसी एक कौम का हक है …. ध्यान रहे कि उस पानी पर हमारी कौम का भी बराबर का हक है…
सबसे ज्यादा चुटकुले छोड़ने वाले नेता : ई मंगल पे पानी, मंगल पे पानी, मंगल पे पानी का करता है रे ? धुत …! अरे ऊ तो बिहार का पानी है जो हमरे गया से जाता है …. गया में जा के पुरखों को पानी देते हो कि नहीं ? बोलिए ? उहै पानी पहुँचता है मंगल पे … बुडबक!
फौजी: सारे दुश्मन हमसे डरते हैं और हम बीवी से।
मोची: मैं जूतों की मरम्मत करता हूं और बीवी मेरी ।
टीचर: मैं कॉलेज में लैक्चर देता हूं और घर में बीवी से सुनता हूं ।
ऑफिसर: मैं ऑफिस में बॉस हूं और घर में बीवी का नौकर ।
जज: मैं कोर्ट में फैसला सुनाता हूं और घर में इंसाफ के लिए तरसता हूं ।
दुकानदार :- मैं दुनिया को बनाता हूँ फिर घर में पत्नी मुझे बनाती है ।
डॉक्टर : मैं दुनिया को ठीक करता हूँ और घर में बीवी मुझे ठीक करती है।
फेसबुकिया : मैं दुनिया को पकाता हूँ और घर में बीवी मुझे पकाती है ।
अकाउंटेंट : मैं दुनिया का हिसाब रखता हूँ और बीवी मेरा हिसाब बराबर करती है ।
फैसला आपके हाथ में है.. कुंवारे रहो खुश रहो, जो शादी कर चुके हैं वो सब्र करें।
शादी के बाद पत्नी कैसे बदलती है, जरा गौर कीजिए : पहले साल : मैंने कहा जी खाना खा लीजिए, आपने काफी देर से कुछ खाया नहीं। दूसरे साल : जी खाना तैयार है, लगा दूं?
तीसरे साल : खाना बन चुका है, जब खाना हो तब बता देना। चौथे साल : खाना बनाकर रख दिया है, मैं बाजार जा रही हूं, खुद ही निकाल कर खा लेना।
पांचवे साल : मैं कहती हूं आज मुझ से खाना नहीं बनेगा , होटल से ले आओ। छठे साल : जब देखो खाना, खाना और खाना, अभी सुबह ही तो खाया था।
शादी के बाद पति कैसे बदलते हैं
शादी के बाद पति कैसे बदलते हैं , जरा गौर कीजिए। पहले साल : डियर संभलकर उधर गड्ढा हैं। दूसरे साल : अरे यार देख के उधर गड्ढा हैं, तीसरे साल : दिखता नहीं उधर गड्ढा हैं।
चोथे साल : अंधी हैं क्या गड्ढा नहीं दिखता। पांचवे साल : अरे उधर -किधर मरने जा रही हैं गड्ढा तो इधर हैं .. मुस्कुराते रहिये...
हंसना ही जिन्दगी है। वरना शांत तो मुर्दे रहते हैं। सभी विवाहित पुरुषों को सलाम।
😜😜😜😘😘😜😜😜😜
देश का एक प्रमुख टीवी चैनल desh ka pramukh tv channel
Reviewed by Unknown
on
00:24
Rating:
No comments: