भगवान (jokes)
भगवान ने पहले
गधे को बनाया
और कहा तुम गधे होगे |
तुम सुबह से शाम तक
बिना थके काम करोगे |
तुम घास खाओगे और
तुम्हारे पास अक्ल नहीं होगी
और तुम 50 साल जियोगे |”
गधा बोला –
मै 50 साल नहीं जीना चाहता |
ये बहुत ज्यादा है |
आप मुझे 20 साल ही दें |
भगवान ने कहा तथास्तु
———————————भगवान ने फिर कुत्ते को बनाया –
और कहा तुम कुत्ते होगे|
तुम घर की रखवाली करोगे |
तुम आदमी के दोस्त होगे |
तुम वह खाओगे
जो आदमी तुम्हे देगा |
तुम 30 वर्ष जियोगे|”
कुत्ता बोला –
मै 30 साल नहीं जीना चाहता |
ये बहुत ज्यादा है |
आप मुझे 15 साल ही दें |
भगवान ने कहा तथास्तु...
———————————फिर भगवान ने बन्दर को बनाया –
और कहा तुम बन्दर होगे |
तुम एक डाली से दूसरी में
उछलते कूदते रहोगे |
तुम 20 वर्ष जियोगे |”
तो बन्दर बोला – मै
20 साल नहीं जीना चाहता |
ये बहुत ज्यादा है |
आप मुझे 10 साल ही दें |
भगवान ने कहा तथास्तु……
आखिर में भगवान ने
आदमी को बनाया –
और कहा तुम आदमी होगे |
तुम धरती के सबसे अनोखे जीव होगे|
तुम अपनी अकलमंदी से
सभी जानवरों के मास्टर होगे|
तुम दुनिया पे राज करोगे |
तुम 20 साल जियोगे |”
तो आदमी ने जवाब दिया –
20 साल तो बहुत कम है|
आप मुझे 30 साल दे
जो गधे ने मना कर दिए,
15 साल कुत्ते को नहीं चाहिए थे,
10 साल बन्दर ने मना कर दिए,
वह भी दे दें|
भगवान ने कहा तथास्तु…
और तीनो जानवरों के साल
(30 साल, 15 साल, 10 साल),
जो की जानवरों ने माना कर दिए थे,
आदमी को मिल गए |
तब से आज तक आदमी
20 साल इन्सान की तरह जीता है|
शादी करता है और
30 साल गधो की तरह बिताता है|
काम करता है और
अपने ऊपर सारा भोझ उठाता है |
और फिर उसके
बच्चे जब बड़े हो जाते है तो
वह 15 साल कुत्ते की तरह
घर की रखवाली करता है,
बच्चे जो उसे दे देते है
वह खा लेता है |
उसके बाद जब वह
रिटायर हो जाता है| तो
वह 10 साल बन्दर की तरह
जीवन बिताता है
एक घर से दूसरे घर या
अपने एक बेटे या बेटी के घर से
दूसरे बेटा या बेटी के घर पर
अता- जाता रहता है और
नए – 2 तरीके अपनाता है
अपने पोतो को खुश करने मे
और कहानी सुनाने में !!!!!!
ये ही जीवन की सच्चाई है...
BITTER BUT TRUE
No comments: